फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वार्ड-12 में मतदान केंद्र शिफ्ट करने को लेकर विवाद गहराया

Thu, 30 Apr 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दस मई को होने वाले निकाय चुनाव से पहले वार्ड-12 में मतदान केंद्र शिफ्ट करने को लेकर विवाद गहरा गया है। निर्दलीय उम्मीदवारों और स्थानीय निवासियों ने विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार गजेंद्र यादव ने कहा कि उत्तम नगर के मतदाता पिछले 25 वर्षों से राव तुलाराम स्टेडियम में मतदान करते आ रहे थे, लेकिन इस बार अचानक मतदान केंद्र को बदलकर सज्जन सोसायटी में शिफ्ट कर दिया गया है। यह सोसायटी भाजपा समर्थित उम्मीदवार की निजी संपत्ति है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
मोहल्लावासियों ने चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और सांसद के समक्ष भी अपनी शिकायत रखी है। शुक्रवार को वे जिला सचिवालय और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचकर अधिकारियों से मिले और मतदान केंद्र को दोबारा स्टेडियम में ही स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सज्जन सोसायटी उत्तम नगर से काफी दूर स्थित है, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी होगी। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो 10 मई को मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें