दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्रोत
रेवाड़ी। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता श्री गुरु रविदास मंदिर स्थित हॉस्टल से रवाना हुए। जिलाध्यक्ष शहरी प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में लोगों ने रेल के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान लोगों में रैली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
रवाना होने से पहले श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग एकजुट होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुए। रैली में भाग लेने के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आया। लोगों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
जिलाध्यक्ष शहरी प्रवीण चौधरी ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। रेवाड़ी से बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों ने एकजुट होकर रैली में पहुंचने का निर्णय लिया है।
रैली में शामिल होकर लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु रविदास मंदिर स्थित हॉस्टल से सैकड़ों लोगों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। सभी लोग उत्साह के साथ रैली में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। इस दौरान समाज के लोगों में एकजुटता और सामूहिक भागीदारी का संदेश भी देखने को मिला।