फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर कांग्रेस और हर घर कांग्रेस अभियान को मिल रहा है समर्थन : रमेश ठेकेदार

Tue, 23 Jan 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता रमेश ठेकेदार ने सोमवार को घर-घर कांग्रेस और हर घर कांग्रेस अभियान के तहत कई गावों का दौरा किया। उन्होंने रानोली, प्राणपुरा, नांगल तेजू, नांगल उमरा, नांगल की ढाणी आदि गांवों के ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सभी नीतियां जनता के हित में है और कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आम आदमी का भला कर सकती है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग दुखी है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे जनता में रोष है।
विज्ञापन


रमेश ठेकेदार ने यह भी कहा कि घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत वह हलके के सभी गांवों में घर-घर जाएंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र के गांवों में लोगों से भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की। वहीं, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा अपने तय समय में अपने मुकाम तक पहुंचेगी।

इस दौरान उनके साथ किसान नेता अतर सिंह नेहरा, सरपंच नरेश नेहरा, सुरेंद्र, अरुण, अंशु, मनोज, नरेश, सुनील, सूबे सिंह ठेकेदार, राजू, दीपक, परमजीत, सहीराम, पवन, महेंद्र, रणसिंह, राजबीर मनरूप, डॉ. दिलीप ताराचंद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें