फोटो: 19 रेवाड़ी। क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण विषय पर विभिन्न प्रति
कोसली। राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नारी सशक्तिकरण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, मेहंदी, निबंध लेखन और कविता पाठ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्राओं ने बड़ी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशु द्वितीय और मुस्कान तृतीय रहीं।
निबंध लेखन में योगिता प्रथम, साक्षी द्वितीय और जानवी तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में भी अंजलि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि तन्नू द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं।
स्लोगन लेखन में हिमानी प्रथम, मधु यादव द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तनीषा ने प्रथम स्थान, हिमानी ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा महिलाओं को अपने अधिकारों, क्षमताओं और अवसरों के प्रति जागरूक करती है जिससे वे आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बन सकती है। उन्होंने छात्राओं से जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर प्रीतम गौतम, मिस रेनूरानी और मिस नीलम यादव ने अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीति छौक्कर ने की। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. लाज कौशल, नागेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉ. निशा, सविता सभरवाल, डॉ. मोनिया, रेनू यादव और जसवंत आदि मौजूद रहे।