फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और बढ़ेगी ठंड

Sat, 23 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ी है। पश्चिमी विक्षोप सक्रिय होने के आसार है जिससे ठंड में और इजाफा होगा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिन में अच्छी धूप हुई जिससे लोगों को राहत मिली। रात में ठंड पड़ रही है। वीरवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट और लापरवाही के चलते लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। शुक्रवार को बुखार के 350 मरीज, त्वचा रोग के 200, रेस्पिरेटरी मेडिसिन की ओपीडी में 70 मरीज आए। मौसम विभाग के अनुसार मौसम प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवा धीमी गति से चलने के आसार है जिससे स्मॉग में कमी आएगी। रात्रि के तापमान में गिरावट गिरने से ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन









वर्जन:



लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, बुखार से बचने के लिए सेहत पर ध्यान देना होगा। इस मौसम में नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल विशेष रूप से करें। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।-डॉ. मनीष, फिजिशियन







पिछले दिनों का तापमान:

तारीख, अधिकतम, न्यूनतम
16 नवंबर 31.0::13.4
17 नवंबर 27.5::15.0

18 नवंबर 24.0::12.5
19 नवंबर 25.5::10.5

20 नवंबर 25.6::9.5
21 नवंबर 26.5::8.5
22 नवंबर 28.0:: 10.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें