रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को धन्यवादी कार्यक्रम के तहत गांव बुढाना, बुढानी, फदनी, रोजका, जीतपुरा और बालियर खुर्द का दौरा किया। इस दौरान 15 जून को रेवाड़ी में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली का निमंत्रण भी दिया। कहा कि सीएम रेवाड़ी को 250 करोड़ की सौगात देंगे।
विधायक लक्ष्मण यादव ने गांव जीतपुरा में नवनिर्मित अनुसूचित जाति चौपाल का उद्घाटन भी किया। विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि पहले चुने गए प्रतिनिधियों ने आज तक इस क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। वह धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। रेवाड़ी की जनता ने जिस उम्मीद से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस पर वह खरा उतरेंगे।
विधायक यादव ने 15 जून को रेवाड़ी में होने वाली मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की रैली का निमंत्रण देते हुए कहा कि सीएम रेवाड़ी को करीब 250 करोड़ की सौगात देंगे।