फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रात में ड्यूटी लगाने पर कंपनी के प्रोडक्शन हेड को पिटवाया, केस दर्ज

Sat, 31 May 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगाने पर एक कर्मचारी ने पिछले दिनों 6 बदमाशों के साथ मिलकर जापानी कंपनी के प्रोडक्शन हेड पर रॉड से हमला कर उनको घायल कर दिया।
सात दिन अस्पताल में रहने के बाद होश आने पर पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करवाया है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नकाब पहने 6 लोग प्रोडक्शन हेड को जमीन पर गिराकर रॉड से हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 3 निवासी पीड़ित दिग्विजय ने बताया कि वह जापानी कंपनी का प्रोडक्शन हेड हैं। यह कंपनी साइलेंसर बनाती है। कंपनी में साल 2013 से कार्यरत है।

दिग्विजय ने बताया कि उसने एक कर्मचारी की ड्यूटी नाइट शिफ्ट में लगाया था। इसका निर्देश मुझे कंपनी प्रबंधन से मिला था। आरोप है कि इसके बाद से ही वह कर्मचारी नाराज था। ड्यूटी के संबंध में वह बार-बार अन्य कर्मचारियों से पूछ रहा था कि उसकी ड्यूटी किसने लगाई है।
दिग्विजय ने बताया कि कर्मचारी को जब मेरा नाम पता चला तो उसने एक कर्मचारी के माध्यम से मुझे मैसेज भिजवाया। इसमें उसने धमकी दी थी। इस पर ध्यान नहीं दिया और अपने काम में लगा रहा। इसके बाद भी उसे धमकी वाला मैसेज भेजा गया।
दिग्विजय के मुताबिक 23 मई की शाम को वह कंपनी से घर लौट रहा था। जैसे ही कैब से उतरकर कुछ कदम चला। उसी समय 2 बाइकों पर 6 नकाबपोश युवक आए और रॉड व डंडों से हमला कर दिया। हमले में काफी चोटें आईं। फोन पर इसकी सूचना कैब ड्राइवर को दी तो वह अस्पताल लेकर गया।
विज्ञापन

जहां घटना हुई वो सेक्टर -3 चौकी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है। बदमाश बेखौफ वारदात का अंजाम देकर चले गए। 7 दिन तक कुछ होश नहीं था। यह कोमा जैसी हालत थी। शुक्रवार को होश आया तो पुलिस ने बयान दर्ज किए। मॉडल टाउन थाना पुलिस के एएसआई ललित ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें