रेवाड़ी। कोसली में आयोजित रैली में पहुंचे सीएम व सांसद साथ में अन्य बीजेपी के पदाधिकारी। स्रोत
कोसली। मुख्यमंत्री नायब सैनी कोसली विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा के समर्थन में विजय संकल्प रैली में पहुंचे। कहा कि रेलवे और एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो रही है। केंद्र गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार है। पिछले 10 सालों में केंद्र सरकार ने गरीबों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के विकास और किसानों की खुशहाली के लिए काम किया है। सरकार ने गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ मकान बनाकर दिया। गरीबों को मुफ्त राशन, हर घर में नल और नल से जल, उज्ज्वला योजना में मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम किया है।
कोसली में विजय संकल्प रैली में डॉक्टर रीटा शर्मा, प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संजय सिंह, जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, पूर्व मंत्री वीर कुमार यादव और विक्रम यादव, पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, अभिमन्यु, दिनेश गोयल, सरदार सिंह भाला, बलजीत सिंह, सतीश खोला,आदि भी मौजूद थे।