फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम फ्लाइंग ने सरल केंद्र और रिकार्ड रूम में डाला छापा

Wed, 28 May 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। जिला सचिवालय में स्थित सरल केंद्र के बाहर खड़ी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय के अधीन सरल केंद्र और तीसरी मंजिल पर स्थित रिकार्ड रूम में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब पांच घंटे तक फाइलों की जांच की।
पता चला है कि सीएम फ्लाइंग ने कुछ फाइलें जब्त की हैं लेकिन इसकी अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं हुई है। सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज सत्येंद्र सिंह को एसडीएम कार्यालय में होने वाले आरसी और लाइसेंस के कार्यों से संबंधित कुछ शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन

इसके बाद सत्येंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार सुबह 11 बजे सबसे पहले एसडीएम ऑफिस के अधीन सरल केंद्र पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों से रिकार्ड से संबंधित पूछताछ की। आधे घंटे बाद सीएम फ्लाइंग की टीम तीसरी मंजिल पर स्थित एसडीएम आफिस के रिकार्ड रूम में पहुंची।
यहां करीब साढ़े चार घंटे तक सीएम फ्लाइंग ने वर्ष 2024-25 की तमाम फाइलों की जांच की। कुछ समय पहले ही सीएम फ्लाइंग ने सरल केंद्र से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें सीएम फ्लाइंग को कुछ साक्ष्य भी हाथ लगे थे। यह रिपोर्ट सीधे सरकार को भेजी गई थी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के पास सूचना थी कि सरल केंद्र में होने वाले आरसी और लाइसेंस के काम में बिचौलिए अहम भूमिका निभाते हैं। सीधे विंडों पर फाइलें लेकर जाने वाले लोगों के काम अटकाए जाते हैं। इसी के चलते मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें