फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आवागमन के लिए तीन माह में ओवरब्रिज तैयार होने की उम्मीद

Wed, 28 May 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 06रेवाड़ी। कोसली ​स्थित मुख्य बाजार में चल रहा ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य। संवाद - फोटो : स्रोत:काॅलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। स्थानीय बाजार में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो पाया है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मरम्मत कार्य में विलंब होने के कारण अब विधायक इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि तीन महीने के अंदर आवागमन के लिए आरओबी तैयार होने की उम्मीद है।
आरओबी की मरम्मत का कार्य डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। मरम्मत कार्य के चलते दुकानदारों और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने से सारा दिन भारी वाहन गुजरते रहते हैं। आरओबी की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद गाड़ियां ऊपर से जाने लगेंगी जिससे जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुल चालू नहीं होने से लोगों को सात से दस किलोमीटर दूरी तय करके बाजार में एक तरफ से दूसरी तरफ जाना पड़ रहा है। यह ओवरब्रिज हमेशा शुरू से ही विवादों में रहा है। वर्ष 2011 में बनकर तैयार हुए इस ओवरब्रिज में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप लगे थे।
वर्ष 2018 में इसे भारी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया। वर्ष 2023 में इसे दोबारा निर्माण के लिए तोड़ना शुरू किया गया था। अब निर्माण कार्य धीमा होने के कारण लोग परेशान हैं। जेई प्रदीप ने बताया कि आरओबी की लंबाई 950 मीटर है और इसके मरम्मत कार्य पर 11.5 करोड़ की राशि खर्च होगी।

व्यापारी सुभाष गर्ग व बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इस ओवरब्रिज के कारण व्यापार चौपट हो गया है। लोगों को आने जाने का रास्ता तक नहीं मिला है। रेलवे लाइनों को पार करके अपने प्रतिष्ठान तक आना जाना जान जोखिम में डालने जैसा है।
करीब 6 किलोमीटर चलकर अपने प्रतिष्ठान चक आना पड़ रहा है। इस ओवरब्रिज के धीमे निर्माण ने कई परिवारों की रोजी-रोटी छीन ली है। शहर में दुकानदार खाली बैठे हैं। आने जाने तक का रास्ता नहीं दिया है।

आरओबी की मरम्मत का आकलन करेंगे विधायक
कोसली विधायक अनिल यादव ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोसली कस्बे के आरओबी की मरम्मत का काम शीघ्र पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से आरओबी की मरम्मत कार्य का आकलन करेंगे। वहीं, विधायक ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अब भी तय समय में पूरा कर दोगे तो लोकनिर्माण विभाग व ठेकेदार को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
वर्जन:
ग्रैप की पाबंदी लगने और सीआरआरआई लैब की रिपोर्ट देरी से आने के कारण विलंब हुआ है। अगले 3 माह में यह पुल आवागमन के लिए तैयार होने की उम्मीद है। - वीरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें