फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल से 13 मई तक बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार

Sun, 10 May 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार की सुबह तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 11 से 13 मई के बीच बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि सुबह और देर शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा। अधिकतम एक्यूआई 124 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में माना जाता है। एक दिन पहले यह आंकड़ा 125 था।
मौसम विभाग के अनुसार 14 मई तक मौसम में परिवर्तन रहने की संभावना है। 10 मई की रात एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ सकता है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के बीच आंशिक बादल छाए रहने और बीच-बीच में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम आगामी दिनों में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें