फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिनभर छाए बादल, गर्मी से मिली राहत

Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
दोपहर के समय बदले मौसम का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तनशील होेने की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बुधवार को सुबह से बादल छाने की वजह से मौसम पूरे दिन सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 4 डिग्री पारा बढ़ा है। न्यूनतम में 2 डिग्री की कमी आई है। मौसम में बदालाव से बिजली की खपत भी कम हो गई है। पहले जहां 90 लाख यूनिट बिजली खपत पहुंच गई थी, अब 50 लाख यूनिट पहुंच गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से सम्पूर्ण इलाके में लगातार बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी की गतिविधियों की वजह से तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना हुआ है। वीरवार को भी इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर ही देखने को मिलेगा। उसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ और शुष्क बन जाएगा।
विज्ञापन

6 जून से फिर से हवाओं में बदलाव उत्तरपूर्वी से पश्चिमी हवाएं हो जाने की संभावना है, जिससे 9 जून तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान में बढ़ोतरी से बादल तथा धूलभरी हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें