फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 28 अगस्त को नगर परिषद के ईओ को कोर्ट में पेश होने के आदेश

Tue, 30 Jul 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने नगर परिषद के ईओ को 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सुनील भार्गव एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने नेहरू पार्क की विभिन्न समस्याओं, शहर में कुत्तों को लेकर एक याचिका परमानेंट लोक अदालत में दायर की थी जिसमें नगर परिषद रेवाड़ी के कार्यकारी अधिकारी को कोर्ट में उपस्थित करने के लिए अपनी मांग रखी। इस पर पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट के चेयरमैन जग भूषण गुप्ता ने आदेश पारित किया कि नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी 28 अगस्त को खुद पेश होकर अपना पक्ष रखें ताकि कोर्ट आगे की कार्रवाई कर सके। सुनील भार्गव एडवोकेट ने बताया कि नेहरू पार्क के अंदर झुले, जिम, पार्क की बाउंड्री के सारे पत्थर टूटे हुए हैं। ग्रिल टूटी हुई है। नेहरू पार्क के अंदर जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। शहर के अंदर आवारा कुत्तों का काफी जमावड़ा है, जिसमें मुख्य रूप से सदर थाने के पास कंटेनर डिपो सेक्टर 3 व 4 नाई वाली चौक व अन्य जगह जो शहर के अंदर स्थित है उन जगह पर आवारा कुत्ते इकट्ठे हो जाते हैं। वह कभी भी चलते हुए लोगों के घायल कर देते हैं। नगर परिषद द्वारा कुत्तों की नसबंदी करवाई गई लेकिन उसका आज तक आरटीआई के माध्यम से जवाब नहीं दिया गया। जिसमें नगर परिषद ने अपने जवाब में यह कहा कि हमने कुत्तों की नसबंदी भी कार्रवाई हुई है। उसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। फिलहाल पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट ने नप के कार्यकारी अधिकारी 28 अगस्त को खुद पेश होकर अपना पक्ष रखें ताकि कोर्ट आगे की कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें