संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेलवे ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए रेवाड़ी से गुजरने वाली 10 जोड़ी ट्रेनों में 42 डिब्बों की बढ़ोती अस्थायी रूप से 1 अगस्त से करने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर में बीकानेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त और दिल्ली सराय से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 सेकंड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक और उदयपुर सिटी से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 सेकेंड एसी, 1 द्वितीय शयनयान व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तथा अमृतसर से दिनांक 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक तथा अमृतसर से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे बढ़ाए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 2 अगस्त से 31 अगस्त तक 2 द्वितीय कुर्सीयान व 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे, गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक और दिल्ली कैंट से 3 अगस्त से 2 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा बढ़ाया जाएगा। गाड़ी संख्या 20409/20410 दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में दिल्ली कैंट से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक तथा बठिण्डा से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक एवं मथुरा से 2 अगस्त से 1 सितंबर तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बा बढ़ेगा। गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में 4 अगस्त से 3 सितंबर तक 1 साधारण श्रेणी डिब्बा, गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 अगस्त से 31 अगस्त तक एवं जयपुर से 4 अगस्त से 4 सितंबर तक 2 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी होगी।