फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टीम मेले में बच्चों के मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
स्टीम मेले में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मिडिल विंग की ओर से स्टीम मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दौर नवाचार और नई सोच का है। ऐसे मेले छात्रों में रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर उनमें जिज्ञासा और खोज की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है, जिसे मंच मिलने पर वे बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर सकते हैं।
विशिष्ट अतिथि एबीआरसी मधु यादव और जितेंद्र यादव ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे आधुनिक शिक्षा प्रणाली की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।
विज्ञापन

शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों में उभरती प्रतिभा और बदलते शैक्षिक माहौल का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि छात्रों में तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है।
प्राचार्य विनोद कुमार यादव ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता उसके विद्यार्थियों की मौलिक सोच और रचनात्मकता में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि स्टीम मेला इस बात का प्रमाण है कि यदि छात्रों को प्रयोगात्मक वातावरण और उचित मार्गदर्शन मिले तो वे कठिन विषयों को भी सहजता से समझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें