रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। एकल नृत्य में आशी और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में ख्वाइश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिले के 60 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभा को मंच प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है। 15 अक्तूबर को फन गेम (तृतीय वर्ग), एकल नृत्य (द्वितीय वर्ग) और प्रश्नोत्तरी (चतुर्थ वर्ग) का आयोजन होगा। स्कूल प्रतिभागी मौके पर या परिषद के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
बाल महोत्सव के दूसरे दिन एकल नृत्य (प्रथम वर्ग) में आशी प्रथम, शृती द्वितीय और नव्या तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार खनक, आदित्री सिंह, जीया, कनक, लीना को मिला।
फ़ैंसी ड्रेस (प्रथम वर्ग) प्रतियोगता में ख्वाइश प्रथम, ब्रभलीन द्वितीय और वान्या कालरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार दिव्यांशी, नवजोत, दित्वी पांथ और अलिना को मिला।
डैक्लेमेशन कॉन्टेस्ट (चतुर्थ वर्ग) में रिशु यादव प्रथम, रेणु द्वितीय, स्वाती सिंह तृतीय रही जबकि सांत्वना पुरस्कार अनुजाया राव, दीक्षा, नंदनी, राजप्रीत कौर को मिला।
प्रश्नोत्तरी (तृतीय वर्ग) प्रतियोगिता में मोक्षित व दक्ष प्रथम, रिधिमा व पीयूष द्वितीय और मीनाक्षी व नैतिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि सांत्वना पुरस्कार साना, अनुष्का, मानस्वी, अनवी, चेष्टा यादव, एकलव्य पूनिया, लुक्षिका, हितिका को मिला।