फोटो: 13रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राओं को उनके अधिकारों से आवगत क
रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी में सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में लिंग आधारित हिंसा पर संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह कानून, घरेलू हिंसा कानून, पॉक्सो एक्ट, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर, डायल 112, पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
पुलिस विभाग की उपनिरीक्षक सुनीता कुमारी ने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव एवं हिंसा को सहन न करें, बल्कि उसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चों को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में बच्चों के लिए कानूनी सेवा इकाई का गठन किया गया है। इस अवसर पर शालू यादव, दीपिका यादव, सुनील कुमार यादव, ललिता, प्रमोद बागड़ी, तुषार कुमार आदि मौजूद रहे।