रेवाड़ी। गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को विभित्र कौशल में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के निर्देशानुसार जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाएगा।
दो माह तक चलने वाले इस शिविर में बच्चे निःशुल्क म्यूजिक, डांस, आर्ट एवं क्राफ्ट, कंप्यूटर, ब्यूटी केयर, सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार पाएंगे। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 10 जून से 2 माह तक किया जाएगा। इस दौरान 5 से 18 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क म्यूजिक, डांस, आर्ट एवं क्राफ्ट, कंप्यूटर, ब्यूटी केयर, सिलाई एवं कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त करके अपनी प्रतिभा को निखार सकें।
शिविर में हिस्सा लेने के लिए 7 जून तक मॉडल टाउन, बाल भवन में 100 रुपए पंजीकरण शुल्क देकर पंजीकरण करवाना होगा। बच्चों के लिए शिविर का समय बच्चों की इच्छा अनुसार निर्धारित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा।