फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंवाली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर शुरू

Thu, 09 Jan 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। गांव कंवाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ वीरवार को किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीकृष्णा कॉलेज के प्रोफेसर कर्मवीर यादव रहे। स्कूल के प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर 9 जनवरी से 15 जनवरी तक लगाया जा रहा है। इस शिविर में छात्र सामाजिक सरोकार, नैतिक मूल्य, राष्ट्रभक्ति व परोपकार जैसे कार्यों को करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल्यों को समझने का प्रयास भी करेंगे। मुख्य अतिथि प्रोफेसर कर्मवीर यादव ने कहा कि जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए चाहे कितने भी संघर्ष करने पड़े, चुनौतियों से ना घबराते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में काम करें। उन्होंने कहा कि छात्रों को नैतिक मूल्यों के विकास के साथ-साथ अपने माता-पिता गुरुजनों के सम्मान करें तथा समाज व राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देते हुए जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला और 7 दिनों की रूपरेखा छात्रों के सम्मुख रखी। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक राम सिंह, श्रीभगवान, सुनीता यादव, दीपिका, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, सुमेर सिंह, बाबू विजेंद्र सिंह व सुनील कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें