फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 26 को बावल में , कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव ने की। सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने कहा 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आगमन जिले की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का काम करेगा।
विज्ञापन

इस दिन मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रेवाड़ी जिले की करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को आमजन के लिए समर्पित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जो भी जिम्मेदारियां जिस भी कार्यकर्ता को दी गई है वो उसे बेखूबी निभाए व अपने आस पास के लोगों को भी इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहे। इस रैली का संयोजक सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल को बनाया गया व हाल की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारी बाबू वीर कुमार यादव को दी गई।
पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी एवं हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने इस रैली को व्यवस्थित रूप से सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया। इस अवसर पर रत्नेश बंसल, महावीर यादव, ईश्वर चनीजा, अमित यादव, भूपेंद्र गुप्ता, अजय कांटीवाल, उषा आर्या, डॉ. सुभाष, कुलदीप चौहान, मौसमी देवी, रोहन यादव, यशवंत चौहान, पिंकी यादव, रामसिंह, बाबूलाल छाबड़ी, इंद्र राव, हंसराज यादव, रमेश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें