फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नालों की सफाई का जायजा लेने फील्ड में उतरीं चेयरपर्सन

Sat, 14 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कायस्थवाड़ा मोहल्ला में नालों की सफाई का जायजा लेने पहुंची चेयरपर्सन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में नालों की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पीपल शुक्रवार सुबह खुद फील्ड में उतरीं। उन्होंने शहर के नालों की सफाई का जायजा लिया और मौके पर चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई ठीक तरीके से की जाए, ताकि उनमें कचरा जमा न रहे और पानी की निकासी सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में नालों की सफाई को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। कई बार नालों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। नालों में गाद और कचरा जमा रहने से पानी की निकासी प्रभावित होती है। ऐसे में नगर परिषद चेयरपर्सन ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।
उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई के नाम पर केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए, बल्कि नालों से पूरी गाद और कचरा निकाला जाए। सफाई के बाद निकाले गए कचरे का भी समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए, ताकि वह दोबारा नालों में न पहुंचे। चेयरपर्सन ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें