फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीबीएसई ने जारी किए 10वीं व 12वीं के लिए सैंपल पेपर

Fri, 27 Sep 2024 07:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी किया है। अब विद्यार्थी सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जनवरी से प्रैक्टिकल और फरवरी में परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी। अप्रैल-मई तक चलेंगी। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कौशल विषयों में भी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पहली बार इन विषयों के भी प्रश्न पत्र के सैंपल जारी किए गए हैं। पिछले साल भी सीबीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 1 जनवरी से किया जाएगा। अध्यापकों के मुताबिक सैंपल प्रश्न पत्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार होते हैं। बोर्ड की तरफ से यह निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। जिन्हें विद्यार्थी आसानी से डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं। पेपर की मार्किंग स्कीम में यह पता चलता है कि किस प्रश्न को हल करने पर कितने अंक मिलेंगे।
विज्ञापन



ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं पेपर
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। ड्रॉप डाउन मेन्यू से कक्षा दसवीं या 12वीं का चयन करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा, उसमें हर विषय के हिसाब से सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम होगी। वेबसाइट के होम पेज पर सैंपल प्रश्न पत्र पर क्लिक करें। जिन विषयों के सैंपल पेपर चाहिए हैं, उनके लिंक पर क्लिक और सेव करें। इस बार कौशल विषयों के लिए भी सैंपल पेपर तैयार कौशल विषयों में विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में एम्प्लॉयबिलिटी कौशल से जुड़े सवालों के भी जवाब देने होंगे।

वर्जन:
सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर प्रैक्टिस कर सकते है।-विक्रम, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें