फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान के घर में नकदी और चांदी के घरेलू सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सुधराना में चोरो ने सीआरपीएफ जवान के बंद मकान का ताला तोड़कर 1 लाख 3 हजार रुपये की नकदी के साथ चांदी निर्मित घरेलू सामान चुरा ले गए। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी झारखंड में तैनात जवान को दी। अब जवान ने घर पहुंचकर हुए नुकसान का पता लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुधराना निवासी महिपाल सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ में कार्यरत है और फिलहाल उनकी ड्यूटी झारखंड के चाईबासा में है। 12 अक्टूबर की रात को चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि चोर उनके यहां से 1 लाख 3 हजार रुपये कैश के साथ चांदी के सिक्के, कटोरी, चांदी के गिलास, प्लेट सहित अन्य दस्तावेज चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें