फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रेवाड़ी के चार युवकों पर बहरोड़ में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली की एक हाउसिंग सोसायटी में किराए पर रहने वाली एक युवती से शादियों में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में बहरोड थाना पुलिस ने रेवाड़ी के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक कई महीनों तक बहरोड़, रेवाड़ी व नीमराणा सहित कई जगह उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। विरोध करने पर उसे अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी भी। गत दिनों उसकी सहेली उससे मिलने नीमराना आई तो एक आरोपी ने उसके साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। उत्पीड़न से तंग आई युवती बहरोड पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दी। पीड़ित युवती की शिकायत पर बहरोड़ थाना पुलिस रेवाड़ी के चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नीमराना के डीएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ दोनों दुष्कर्म पीड़िताओं को रेवाड़ी लाकर घटनास्थल मुआयना भी किया।
क्या था मामला:
जानकारी के अनुसार मूल रूप से दक्षिण दिल्ली निवासी 24 वर्षीय पीड़िता आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है। वह परिवार का पालन पोषण करने के लिए शादी-पार्टियों में फूल सजाने का काम करती है। कस्बे की एक सोसायटी में किराए पर फ्लैट लेकर रह रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले नारनौल में बर्थडे पार्टी में मेहमानों के स्वागत के लिए फूल बरसाने का काम मिला था। वहां रेवाड़ी निवासी बुजिया गुप्ता से उसकी मुलाकात हुई। उसने पीड़िता को झांसा दिया कि कई टेंट और डेकोरेशन वाले उसके जानकार हैं। वह मुलाकात कर उनसे आयोजनों में फूलों का काम दिला देगा। ये झांसा देकर बुजिया गुप्ता ने उसे बिट्टु जैन व पंडितजी डब्बू उर्फ राजीव व शौकी अरोड़ा से मिलवाया। वे उसे काम दिलाने के बहाने रेवाड़ी ले गए। वहां उसे बेहोशी की दवा देकर उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें