फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, दो की मौत, तीन घायल, राजस्थान जाते समय गांव घासोली के पास हुई दुर्घटना

Sat, 02 Jul 2022 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

राजस्थान के पांडुपोल जाते समय गांव घासोली के पास दुर्घटना हुई। हादसे में 59 वर्षीय प्रेमलता और उनके पोते तुषार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में स्थित धार्मिक स्थल पांडुपोल दर्शन करने जा रहे हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के श्रद्धालुओं से भरी कार शनिवार को किशनगढ़ बास के गांव घासोली के निकट डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दादी-पोते की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा निवासी रतिराम की पत्नी प्रेमलता, पोते तुषार व नीतेश, पोती तन्नू चालक नरेश यादव के साथ कार से दर्शन करने पांडूपाल जा रहे थे। गांव घासोली के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में 59 वर्षीय प्रेमलता और उनके पोते तुषार की मौत हो गई।

हादसे में नीतेश, तन्नू व चालक नरेश यादव घायल हुए है। घायलों को वहीं एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनगढ़ बास थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर धारूहेड़ा में मातम छा गया। गमगीन माहौल में दादी-पोते के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें