फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रत्याशियों ने वोट के लिए अधिवक्ताओं से साधा संपर्क

Wed, 26 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05जिला बार एसोसिएशन में वोट के लिए अपील करता वकील। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने मंगलवार को पूरे दिन अधिवक्ताओं से संपर्क साधकर वोट मांगा।
प्रत्याशी पूरे दिन ब्लॉक नंबर एक, दो और हाल में घूम कर अधिवक्ताओं से मिलकर वोट की अपील करते रहे। सभी अधिवक्ताओं ने भी चुनाव में अपनी रुचि दिखाते हुए प्रत्याशी की स्थिति पर चर्चा करते रहे। जिला बार एसोसिएशन की निर्वाचन टीम के सदस्यों ने बताया कि मतदान 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होकर जो 4 बजे तक चलेगा। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। इसके लिए 15 ईवीएम के लिए मास्टर ट्रेनर एवं मतदान करने के लिए सभी सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारियों की टीम ने बताया कि सुबह मतदान करने से पहले मॉक पोल कराया जाएगा। 28 फरवरी को मतदान समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पांच पदों के लिए मैदान में हैं 14 प्रत्याशी

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए अब 13 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। प्रधान पद के लिए चार प्रत्याशी गजराज सिंह, सुजान सिंह, शमशेर यादव एवं विश्वामित्र यादव मैदान में थे जिसमें सुजान सिंह ने सोमवार को अपना समर्थन विश्वामित्र यादव को दे दिया। इसके बाद अब प्रधान पद के तीन प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। उप प्रधान पद के लिए सत्यपाल, सुमन यादव व विजय यादव, सचिव पद के लिए मनोज कुमार, रमेश कुमार एवं सुखराम, सह सचिव पद के लिए मोनू कुमार, सपना यादव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चिराग शर्मा और रोहित यादव आमने-सामने मैदान में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें