फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
फोटो : 29रेवाड़ी। जिला में रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए अ​भियान चलाते
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए बुधवार को एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया। थाना रोहड़ाई, जाटूसाना और सदर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियां, होटल, पोल्ट्री फार्म और अन्य संदिग्ध स्थलों की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य विदेशी नागरिकों के साथ-साथ बाहरी श्रमिकों की पहचान की और उनके पहचान पत्र व वाहनों के कागजातों की जांच की।
सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अप्रवासी रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया अमल में लाएं। नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों या काम पर लगे व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह अभियान पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन और डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। स्पेशल सेल इंचार्ज निरीक्षक कश्मीर सिंह ने स्थानीय पुलिस और स्वाॅड टीम के साथ अभियान का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें