फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र सौंपा

विज्ञापन
फोटो: 28रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में प्रशासनिक अ​​धिका
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में न्याय दो, लोकतंत्र बचाओ कमेटी रेवाड़ी की ओर से सैकड़ों नागरिकों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भरी-पठित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में गिरफ्तारी को मतदानहीन, असंवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार देते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों ने कहा है कि सोनम वांगचुक जैसे शिक्षाविद, पर्यावरणविद, वैज्ञानिक और समाजसेवी की हिरासत केवल एक व्यक्ति के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और विचार की स्वतंत्रता पर हमला है। कमेटी के प्रमुख कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं की गईं तो रेवाड़ी में विरोध-आंदोलन और तेज किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में कॉमरेड राजेंद्र सिंह, भगत सिंह सांभरिया, राजकुमार जलवा, नरेंद्र मेहरा, सत्यवीर गोठवाल, ईश्वर सिंह, जगदीश डहिनवाल, दिनेश कुमार, काशीराम, लक्ष्मण सिंह, सतपाल चौधरी सहित सैकड़ों नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें