फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों की पहचान के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। निपुण हरियाणा मिशन के तहत सीडब्ल्यूएसएन (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) की पहचान को लेकर जिले के सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सबका बाल दिवस एक दिन बचपन के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विशेष शिक्षकों, मेंटर्स और जिला व खंड स्तर के अधिकारियों ने भी समन्वय और सहयोग प्रदान किया। जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में मॉनिटरिंग की ताकि सीडब्ल्यूएसएन विद्यार्थियों की सटीक पहचान और आगे की कार्रवाई सुचारू रूप से हो सके।
जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने बताया कि बाल दिवस पर स्कूलों में विभिन्न समावेशी गतिविधियों हौसलों के रंग, सपनों की उड़ान बूझो तो जाने और भरोसे के कदम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अभिभावकों को भी स्कूलों में आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने बच्चों के साथ सक्रिय सहभागिता की। सभी गतिविधियां विभाग की ओर से जारी अनुच्छेदक-ए के निर्देशों के अनुसार कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें