फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड कराकर स्क्रैप व्यापारी के खाते से उड़ाए ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्क्रैप व्यापारी को गूगल पर हेल्पलाइन नंबर सर्च कर नेट बैंकिंग से संबंधित जानकारी मांगना महंगा पड़ गया। शातिर ठग ने एक एप डाउनलोड कराकर उसके खाते से ढाई लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गांव पाल्हावास निवासी विनोद कुमार ने गांव में ही स्क्रैप का काम किया हुआ है। शुक्रवार को उसे किसी को पैसे ट्रांसफर करने थे, लेकिन अचानक उसकी आईडीबीआई की नेट बैंकिंग बंद हो गई। उसने तुरंत गूगल से नंबर सर्च किया तो नंबर बैंक की बजाय शातिर ठग का मिल गया। उसने सर्च किए नंबर पर कॉल की तो ठग ने खुद को बैंक कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए बातचीत शुरू कर दी।
साथ ही नेट बैंकिंग चालू करने के लिए उससे एटीएम कार्ड का नंबर और सीसीवी मांगा। विनोद ने एक खाता पाल्हावास स्थित केनरा बैंक में खुलवाया हुआ है, जिसके एटीएम कार्ड नंबर और सीसीवी उसने कॉल करने वाले शातिर ठग को दे दिए। उसके बाद ठग ने उसके मोबाइल पर क्यूएस एप डाउनलोड कराई और फिर उसकी आईडी भी मांगी।
विज्ञापन

बाद में इसी एप पर 3 खातों को एड कराकर कुछ रकम एड करने की बात की, लेकिन विनोद ने पैसे एड करने से मना कर दिया। उसके बाद शातिर ठग ने भरोसा दिलाया कि उसके खाते से कोई रकम नहीं कटेगी। इसके बाद विनोद ने सबसे पहले शातिर ठग द्वारा दिए गए फेडरल बैंक के खाते में 74 हजार 999, दूसरे बैंक कोटक महेन्द्रा में 74 हजार 999 और फिर एक अन्य बैंक खाते में 99 हजार 999 रुपये एड कर दिए।
कुछ देर बाद ही विनोद के केनरा बैंक के खाते से 3 बार में कुल ढाई लाख रुपये की नकदी कट गई। उसने फिर से उसी नंबर पर फोन किया तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। विनोद तुरंत केनरा बैंक के मैनेजर के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने शातिर ठग द्वारा दिए गए तीनों खातों से संबंधित ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी सहित साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

------
वर्जन
पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस की टीमें बनाकर भेजी गई हुई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राहुल, थाना प्रभारी, साइबर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें