फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डवाना में 7 दुकानों पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की ओर से डवाना में अवैध रूप से विकसित हो रही 7 दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। इसके अतिरिक्त लालपुर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 5 चाहरदीवारी व 15 डीपीसी पर तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें व प्लाॅट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस काॅलोनी की वैधता बारे जान लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें