फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बीफार्मा की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के एक गांव निवासी बीफार्मा की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्रा ने दो दिन पहले सिरदर्द की शिकायत के बाद गलती से कीटनाशक की गोली खा ली थी। शनिवार को निजी अस्पताल में पहुंची मीरपुर चौकी पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव मीरपुर निवासी 20 वर्षीय बीफार्मा की छात्रा अंजलि ने कुछ दिन पूर्व ही गुरुग्राम के पटौदी के एक कॉलेज में दाखिला लिया था। सिरदर्द होने पर दो दिन पहले 6 जनवरी को उसने घर में रखी कीटनाशक की गोली खा ली। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। शनिवार को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मीरपुर गांव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सामान्य कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर मामले में परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें