फोटो : 10रक्तदाता का हौसला बढ़ाते प्रोफेसर। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित गांधी विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ऐसे सामाजिक कार्यों में निरंतर भाग लेने का आह्वान किया।
शिविर में यूथ रेडक्रॉस की कोऑर्डिनेटर डॉ. समृद्धि ने बताया कि ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी समय-समय पर किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भाव की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
शिविर में 81 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह द्वारा सिविल अस्पताल रेवाड़ी से आई टीम को स्मृति चिन्ह एवं सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।