रेवाड़ी। किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उत्तर प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष आयुषी सिंधु तेवतिया और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र मोर, राजेंद्र कुमार गेरा उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने कहा कि वह किसान मजदूर की लड़ाई लड़ते रहेंगे। भावांतर के पैसे क्षतिपूर्ति के पैसे पर भी चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने यूनियन के पदाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि 15 दिन के अंदर मांग नहीं मानीं गई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। राष्ट्रीय टीम उनके साथ है या तो हम डीसी ऑफिस पर ताला लगाएंगे या नेशनल हाईवे-71 जाम करेंगे। इस मौके पर जगदीश गुर्जर, राजवीर, राजेंद्र सिंह, राज सिंह, रवि प्रकाश, मुन्नी बूढ़पुर, नीलम मूंदड़ा, ममता कादयान, वेद सुल्तानिया, योगेश, सुरेंद्र, शीशराम, लोकेश मौजूद थे।