फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्व सरकार को बदनाम करने के प्रयास में : अरविंद शर्मा

विज्ञापन
नाहड़ के रेस्टहाउस में ग्रामीणों को संबोधित करते भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
पिछले नौ महीनों से किसान अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार द्वारा उनके लिए खाने-पीने व बिजली-पानी की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई, बावजूद इसके किसान आंदोलन की आड़ में कुछ शरारती तत्व सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। ये टिप्पणी भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने नाहड़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मंगलवार देर शाम पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूरे पूरे 25 साल चलेगी, इसलिए विपक्ष के लोग मुंगेरीलाल के सपने देखना छोड़ दे। करनाल टोल प्लाजा पर हुए लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस राज में गेस्ट टीचरों और किसानों पर गोलियां बरसाई गई थी लेकिन गोलियां बरसाने वालों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया। लेकिन करनाल लाठीचार्ज पर सरकार द्वारा जांच बैठाई गई है ताकि सच्चाई उजागर होकर सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें