फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पूनम यादव को दिया नप चेयरपर्सन की टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन का टिकट भी भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तरह पुराने भाजपाइयों को दरकिनार कर पूर्व पार्षद बलजीत की पत्नी पूनम यादव को दे दिया। रविवार देर रात भाजपा ने इस पर मुहर लगा दी। हालांकि अमर उजाला ने रविवार को प्रकाशित अंक में ही पूनम यादव को टिकट मिलने की संभावना जताई थी। ऐसे में एक बार फिर से टिकट वितरण में रामपुरा हाउस का दखल काम आया और बलजीत पत्नी को टिकट दिलाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बता दें कि रेवाड़ी चेयरपर्सन पद के लिए 21 लोगों ने आवेदन किया था। अंतिम चार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की पत्नी, पूर्व चेयरमैन विजय राव की पत्नी, सत्यदेव व पूनम यादव का नाम था। वहीं सैनी व गुर्जर समाज के लोगों की ओर से भी टिकट पाने के प्रयास किए जा रहे थे। शनिवार को पंचकूला में आयोजित संसदीय बोर्ड की बैठक में ही पूनम यादव के नाम पर अंतिम फैसला हो गया था, लेकिन कुछ विरोध के चलते इसको होल्ड कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर धारूहेड़ा सीट जजपा के खाते में जाने से भाजपा नेताओं में बेचैनी है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने टिकट वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसको टिकट दिया गया है, उसको कोई जानता तक नहीं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का दबाव बना रहे हैं।
110 आवेदन मिले, मंगलवार को होगी उम्मीदवारों की घोषणा
नामांकन प्रक्रिया के बीच में शनिवार को भाजपा के पार्षदों को भी सिंबल पर चुनाव लड़ाने की घोषणा के बाद कमल पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से रविवार शाम तक आवेदन जमा कराने के लिए कहा गया था। रविवार को भाजपा कार्यालय में 31 वार्डों के लिए करीब 110 लोगों ने आवेदन किया। आज पार्टी की ओर से आवेदनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद गुरुग्राम में रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव प्रभारी रामबिलास शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक में 31 वार्डों से नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। इसके बाद मंगलवार को जिलाध्यक्ष पूरी
विज्ञापन

सोमवार को धारूहेड़ा कस्बे के लोगों की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सभी ने चुनाव लड़ने की बात कही है। टिकट भाजपा के खाते में जाना चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जजपा का उम्मीदवार ऐसा है, जिसको कोई जानता तक नहीं। पार्टी को भी इस बारे में अवगत कराया जा रहा है। सोमवार को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जजपा का कमजोर उम्मीदवार होने के चलते सीट किसी और के खाते में जा सकती है।
-संदीप बोहरा, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष।
पार्टी ने पूनम यादव को रेवाड़ी नगर परिषद चेयरपर्सन का टिकट दिया है। वहीं धारूहेड़ा में भी पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया जाएगा। मंगलवार को पार्षदों के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी। रेवाड़ी व धारूहेड़ा में दोनों जगह पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

-हुकमचंद यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें