फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यार्ड में कूड़ा फेंकते लोगों पर लगाया 22 सौ रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे स्टेशन के रेलवे यार्ड में अपना घरेलू कूड़ा-कचरा फेंकने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कुछ महिलाओं एवं व्यक्तियों को मौके पर कूड़ा फेंकते काबू किए, जिनके खिलाफ रेल अधिनियम धारा 198 के तहत कार्रवाई कर 2200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पकड़े गए सभी व्यक्तियों ने अपनी गलती मान कर जुर्माना अदा किया तथा आगे से ऐसा न करने का विश्वास दिया। रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक लक्ष्मण गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रेलवे परिसर को साफ सुथरा रखने के रेलवे कर्मचारियों के साथ साथ आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। टीम में शामिल एसआई अनिल गौतम, एसआई बीरेंद्र कुमार, एचसी त्रिलोक, महिला कांस्टेबल पूनम, कांस्टेबल कृष्ण व भीम ने नजर रखते हुए कुछ महिलाओं व पुरुषों को कूड़ा डालते हुए पकड़ा गया। रेल अधिनियम धारा 198 के तहत पकड़े गए व्यक्तियों से 2200 रुपये जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए सभी व्यक्तियों ने अपनी गलती मान कर जुर्माना अदा किया तथा आगे से ऐसा न करने का विश्वास दिया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आगे भी कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। दोबारा पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ जेल भी हो सकती है। उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि अपने घरों की स्वच्छता के साथ रेलवे परिसर को भी साफ सुथरा रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें