धारूहेड़ा। कस्बे में रविवार को आयोजित कांग्रेस की सभा में विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि 10 वर्ष में भाजपा सरकार ने धारुहेड़ा कोई विकास कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
राजस्थान से केमिकलयुक्त पानी धारूहेड़ा आता है। मसानी बैराज में दूषित पानी डाला जा रहा है। हर्बल पार्क का बुरा हाल है। अबतक बस स्टैंड नहीं बना। कहा कि मेरे पिता कैप्टन अजय सिंह यादव ने खरखड़ा में काॅलेज, आईटीआई बनवाया था।