फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनभागीदारी से हो सकते हैं बड़े लक्ष्य पूरे : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम को सुना। साथ ही कार्यकर्ताओं से युवा पीढ़ी को देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही बड़े लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। मोदी ने प्राचीन मूर्तियों को वापस लाना, भारतमाता के प्रति अपना दायित्व बताया है। इन मूर्तियों में भारत की आत्मा व आस्था का अंश है। इनका एक सांस्कृतिक-ऐतिहासिक महत्व भी है। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा माहौल बना सकते हैं, जिसमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ हम अनुभव कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारा भारत तो भाषाओं के मामले में इतना समृद्ध है कि उसकी तुलना ही नहीं हो सकती। हमारी भाषाओं की सबसे बड़ी खूबसूरती ये है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, कच्छ से कोहिमा तक सैकड़ों भाषाएं, हजारों बोलियां एक दूसरे से अलग लेकिन एक दूसरे में रची-बसी हुई हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम में देश की भाषा की खूबियां बताई कि मातृभाषा का अपना विज्ञान है, जिसको समझते हुए ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने बताया कि आठ साल पहले देश ने ‘स्वच्छ भारत मिशन’ शुरू किया गया था। समय के साथ उसका दायरा बढ़ता गया और इनमें नए नए नवाचार भी जुड़ते गए। भारत में आप कहीं पर भी जाएंगे तो पाएंगे कि हर तरफ स्वच्छता के लिए कोई न कोई प्रयास जरूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश को बदलता हुआ देख रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर सरपंच, एससी मोर्चा अध्यक्ष पुष्प,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयवीर योगी, महेश, रामसिंह छाबड़ी, महामंत्री ललित, हीरालाल पनवाड़, भोलाराम, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र छिल्लर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें