फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भूपेंद्र हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर

Sun, 28 Sep 2025 06:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। थाना कसौला पुलिस ने शहबाजपुर खालसा निवासी भूपेंद्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गांव शहबाजपुर खालसा निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 23 सितंबर की रात करीब सवा 2 बजे भूपेंद्र घर से बाइक लेकर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान गली में नरेंद्र व प्रकाश ने उनके साथ मारपीट की । भूपेंद्र की पत्नी शोर सुनकर बाहर निकली उसने दोनों को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह मारपीट करते रहे।
इसके बाद वह अपने घर जाकर अपने बेटे विक्की को साथ लेकर वापस पति का बचाव करने के लिए मौके पर पहुंची तो कुछ दूरी पर गांव के बाबा भैया मंदिर के पास प्रकाश के लड़के मोहित ने उसके पति को नीचे गिरा रखा था। इसी दौरान मोहित ने किसी धारदार हथियार से उसके पति पर वार करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

भूपेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गए तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने भूपेंद्र को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीरावस्था में पीजीआई रोहतक रेफर कर किया गया। पीजीआई ले जाने पर डॉक्टरों ने उसके भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



..................................................फोटो संलग्न है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें