फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फुटबॉल मैच में भिवानी ने अजीतपुरा को हराया

Tue, 30 Sep 2025 12:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22मैदान में फुटबाल खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे के रेलवे रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे गांधी जयंती खेल महोत्सव के दूसरे दिन फुटबॉल के मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फुटबाॅल के पहले मैच में पुंडरी ने डेलीताज को 2-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में भोंडसी ने बावल बी को 5-1 से पराजित किया। तीसरे मैच में भिवानी ने अजीतपुरा को हराया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों ने दर्शकों को खेल का भरपूर आनंद दिलाया।
खेल समिति के सदस्य मुकेश कुमार ने बताया कि 30 सितंबर से कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसमें नेशनल स्तर के लिए 25 टीमों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला और समापन समारोह का आयोजन दो अक्टूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

दो अक्टूबर को कुश्ती दंगल होगा, जिसमें 71,000 रुपये का पुरस्कार रखा गया है। फाइनल मुकाबला दो अक्टूबर को 12 बजे शुरू होगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने, खाने और पीने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।
फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 71,000 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। द्वितीय स्थान की टीम को 51,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता का पुरस्कार 71,000 रुपये का होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें