फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा भगवान की शरण में जाने का दिखाती है मार्ग : आचार्य लखन

Wed, 10 Jun 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक ज्ञान का रसपान किया। कथाव्यास आचार्य लखन महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का उपदेश देते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भगवान की शरण में जाने की प्रेरणा देती है और जीवन को सही दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कलयुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल मार्ग नाम जप, भजन-कीर्तन, आराधना और संकीर्तन है। श्रीमद्भागवत कथा का विशेष महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके श्रवण से मनुष्य के अनेक कष्ट दूर होते हैं तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और आसक्ति बढ़ती है।
आचार्य लखन ने कहा कि कथा वाचक सरल भाषा में भागवत के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाते हैं जिससे लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है और सच्चा आध्यात्मिक सुख प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, रमेश शर्मा, रमेश सचदेवा, शक्ति यादव, अनिल किसनानी, महेंद्र गोयल, दीपक भारद्वाज, अश्वनी तिवारी, महेंद्र शर्मा, नरेश यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा आयोजन में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें