निमोठ गांव में योग अभ्यास करते लोग। स्रोत : संस्था
कोसली। पतंजलि परिवार की ओर से गांव निमोठ में चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेश कुमार तथा भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी दयानंद आर्य ने संयुक्त रूप से योग साधकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगाभ्यास करवाए। योग सत्र में प्रतिभागियों को योगिंग-जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी कम होता है। यह निशुल्क योग शिविर 12 जून तक चलेगा जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ के साथ योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।