फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : शेर सिंह

Tue, 29 Sep 2026 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पु​ष्पार्पित करते लोग। संस्था - फोटो : टूंडला- फिरोजाबाद हाईवे पर कार की छत व ​खिड़की खोलकर खडे़ होकर रील बनाते कार सवार। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मीरपुर में शहीद भगत सिंह के जीवन, विचारों और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन के पूर्व जिलाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं को साहस, अध्ययन, तर्कशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है। उनके विचारों को समझने के लिए उनके लेखन, अध्ययन और संघर्ष को जानना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोषणहीन समाज बनाने का भगत सिंह का सपना आज भी अधूरा है। युवाओं को सामाजिक बुराइयों और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन में किसान मजदूर छात्र युवा महिला महापंचायत होगी। पूर्व हेड मास्टर राव उदयराज सिंह और अधिवक्ता सुधीर कुमार ने भी विचार रखे। इस दौरान शीशपाल, आकाश सिंह, ईश्वर सिंह, सोनू कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें