शिविर में योगाभ्यास करते साधक।
- फोटो : Rewari
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल में आयुष व हरियाणा योग आयोग की ओर से पांच दिवसीय शुगर प्रबंधन शिविर का समापन वीरवार को हो गया। शिविर की शुरुआत वरिष्ठ योग शिक्षक सतवीर ढिल्लो ने मंत्र उच्चारण के साथ की। उन्होंने साधकों को प्राणायाम के बारे में जानकारी देते हुए अभ्यास कराया व योग सहायक कृष्णा ने शुगर से संबंधित सभी आसनों का अभ्यास कराते हुए खानपान की जानकारी प्रदान की।
योग शिक्षक रवि कुमार ने साधकों को नियमित योगाभ्यास करने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए योगाभ्यास कराया। सहयोगी संस्था आरोग्य भारती से इंदु ने भी योग के बारे में जानकारी दी। पतंजलि योग समिति से जितेंद्र कुमार ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। पांच दिवसीय शिविर में साधकों को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में अवगत कराया।
डॉ. कृष्णा ने साधक का बीपी शुगर एवं वजन की जांच करते हुए योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से समाधान बताया। इस अवसर पर जिला योग प्रचारक विनोद कुमार, संदीप, सतीश, सुधीर, संगीता, कविता, राजबाला, कमलेश, कुलदीप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।