फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कब्जे पर कार्रवाई से पहले रेलवे रोड से दुकानदार खुद हटाने लगे अतिक्रमण

Tue, 24 Mar 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अतिक्रमण हटने से खाली हो रहा रेलवे रोड। संवाद
विज्ञापन
कोसली। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से पहले सोमवार को दुकानदार खुद अतिक्रमण हटाने लगे। एसडीएम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद दुकानदारों ने कोसली रेलवे रोड से कब्जे हटाने शुरू कर दिए हैं। अब सड़क पहले की तुलना में चौड़ी नजर आने लगी है।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से अवैध कब्जों के कारण सड़कें संकरी हो गई थीं। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और आए दिन जाम की स्थिति बन जाती थी। विशेषकर बाजार क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लोगों को काफी दिक्कत होती थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या की शिकायत कोसली एसडीएम विजय यादव से की थी।
शिकायत के बाद एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। विभाग द्वारा मुनादी कराकर एक सप्ताह के भीतर सड़क के दोनों ओर विभाग की जमीन पर किए गए कब्जों को स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शहर के नाहड़ रोड और ओवरब्रिज के नीचे अब भी अवैध बाजार यथावत बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों में सबसे अधिक जाम की समस्या होती है, खासकर स्कूल समय में जब बच्चों की बसें फंस जाती हैं। गर्मी में घंटों जाम में फंसे रहने से बच्चों और आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
-
एक सप्ताह का समय दिया गया
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो विभाग खुद कार्रवाई करेगा और मौके से सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन की इस पहल से लोगों को उम्मीद है कि शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें