फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम से बचने के लिए बरतें सतर्कता : एसपी

Tue, 16 Jul 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। सोशल मीडिया पर ऑफर और पार्ट टाइम जॉब के झांसे में फंसकर लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं। इस तरह से मैसेज से सतर्क रहने की जरूरत है। ये बातें पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने लोगों को जागरूक करते हुए कहीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर विदेशी या स्वदेशी नंबरों से मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब देने की बात करता है। उसमें कुछ यूट्यूब चैनल दिये जाते हैं जिन्हें सब्सक्राइब करके उसका स्क्रीन शाट भेजना होता है। इसके बदले में वो एक सब्सक्राइब करने का 50 रुपये देते हैं। शुरुआत में लगभग 3 सब्सक्राइब का टास्क दिया जाता है और जब आप उन्हें पूरा करके व्हाट्सएप पर स्क्रीनशॉट भेजते हैं तो ये बोलते हैं कि यदि पेमेंट लेना है तो वो आपको एक टेलीग्राम की आईडी देते हैं। उस आईडी पर मैसेज करो। टेलीग्राम पर मैसेज करते हो बैंक डिटेल मांगा जाता है और खाते में 150 रुपये आ जाते हैं। ऐसे ही झांसा देकर साइबर अपराधी ठगी करते हैं। ऐसे लिंक से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें