संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 6 सरकारी समेत 3 एडेड कॉलेजों की 580 सीटों पर दाखिले होंगे। इनमें कॉमर्स विषय में सर्वाधिक 180 सीट है। भूगोल व राजनीति विज्ञान में 120-120 सीट हैं। जबकि हिंदी, संस्कृत, गणित व एमसीए में 40-40 सीट हैं।
इन विषयों में दाखिले के लिए मेरिट भी अधिक रहेगी। दाखिले के लिए इस बार विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने के लिए 14 दिन मिलेंगे। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक फार्म में विद्यार्थी ओटीपी के आधार पर एडिट कर सकते हैं। 15 जुलाई से 27 जुलाई तक ऑनलाइन डॉक्यूमेंट जांच किए जाएंगे। 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। 30 जुलाई से 2 अगस्त तक मेरिट में नाम आने वाले विद्यार्थी फीस भर सकते हैं। 6 अगस्त को पोर्टल री-ओपनिंग होगा। इसके अंतर्गत नए रजिस्ट्रेशन और पहले वाले आवेदन में कोई बदलाव भी कर सकते हैं। इसके बाद फिजिकल काउंसलिंग होगी।
इन कालेजों में है पीजी कोर्स : राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18 में एमकॉम में 60, एमएससी भूगोल में 40, राजकीय महाविद्यालय बावल में एमए संस्कृत में 40, राजकीय महाविद्यालय पाली में एमसीए में 40, राजकीय महाविद्यालय कोसली में एमएससी गणित में 40 सीट है। राजकीय महाविद्यालय गुरावड़ा में एमए राजनीति विज्ञान में 40, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में एमकॉम में 40, केएलपी महाविद्यालय रेवाड़ी में एमकॉम में 40 सीटें, एमएससी भूगोल में 40, आरडीएस महाविद्यालय रेवाड़ी में एमए हिंदी में 40 और एमए राजनीति विज्ञान में 40 व एमकॉम में 40 सीटें हैं।