फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश में फंगल इंफेक्शन से रहें सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। बारिश का मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। जहां मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार का खतरा बना रहता है वहीं फंगल इंफेक्शन भी लोगों को परेशान करने लगता है। कोसली के नागरिक अस्पताल एसएमओ डॉ. जयपाल के अनुसार इस मौसम में फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है और यदि सावधानी न बरती जाए तो लोग खुद ही मुसीबत मोल ले बैठते हैं।
विज्ञापन


तेजी से फैलता है संक्रमण

विशेषज्ञ ने बताया कि फंगल इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से फैल सकता है। हवा और नमी वाले वातावरण में इसके वायरस तेजी से सक्रिय हो जाते हैं। यही कारण है कि बरसात के दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

संक्रमण के लक्षण
फंगल इंफेक्शन की शुरुआत शरीर पर लाल चकत्तों के रूप में होती है। इन चकत्तों में खुजली होने लगती है जिससे मरीज को भारी परेशानी होती है। हाथ, पैर और पीठ पर यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। लगातार खुजली और जलन से मरीज की तकलीफ और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


संक्रमण के कारण
बारिश के मौसम में शरीर के अंगों पर पसीना जमना इसका मुख्य कारण है। पसीना न सूखने के कारण त्वचा पर नमी बनी रहती है और फंगस पनपने लगते हैं। वहीं दूषित पानी से नहाने पर भी संक्रमण फैलने की आशंका ज्यादा रहती है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर इस समस्या से बचा जा सकता है।

बचाव के उपाय
-दिन में कम से कम एक बार साफ पानी से स्नान करें।
-जहां तक संभव हो, ढीले और हवादार कपड़े पहनें।
-हर दिन धुले हुए कपड़ों का उपयोग करें।
-बारिश के पानी में अनावश्यक घूमने से बचें।
-घर और आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दें।

वर्जन
यदि संक्रमण के लक्षण दिखें तो इसे हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। समय रहते इलाज मिलने पर यह संक्रमण गंभीर रूप नहीं लेता। -डॉ. जयपाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें