वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं खिलाड़ी।स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो और कबड्डी के मुकाबले हुए। इसमें शामिल खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 कबड्डी में बावल और अंडर-14 में रेवाड़ी की टीम विजेता रही।
विभिन्न आयु वर्गों में हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में बावल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। नाहड़ की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक कबड्डी में बावल की टीम विजेता और खोल की टीम उपविजेता रही।
अंडर-14 बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खोल की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में भी रेवाड़ी की टीम ने बाजी मारी और खोल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में बावल की टीम प्रथम और जाटूसाना की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखातीं खिलाड़ी।स्रोत: विभाग